RJD नेता के बाद अब बांका की पूर्व सांसद में CORONA की पुष्टि, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

6/18/2020 12:32:13 PM

 

पटनाः बिहार मे राजद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघवंश प्रसाद के बाद अब बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पूर्व सांसद दिल्ली में ही रहती हैं। इसी बीच बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के द्वारा पुतुल कुमारी की कोरोना जांच की गई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इससे पहले रघवंश प्रसाद में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्हें इलाज के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्‍नी पुतुल कुमारी बांका से सांसद रह चुकी हैं। साल 2014 का लोकसभा चुनाव वह भाजपा की टिकट पर लड़ी थीं लेकिन राजद के जयप्रकाश नारायण यादव के मुकाबले में वह मामूली मतों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।
 

Nitika