जदयू MLC रामेश्वर महतो का विवादास्पद बयान, कहा- सुधाकर सिंह का जीभ राख लगाकर खींच लेंगे

1/4/2023 12:26:00 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार तीखे बयान दे रहे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह मामले में जेडीयू नेता काफ़ी आक्रामक दिख रहे है। सुधाकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह का जीभ राख लगा कर खींच लेंगे।

"सीएम पर किसी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं"
रामेश्वर महतो ने कहा हम सभी अपने नेता के मना करने पर चुपचाप है, इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे नेता पर कोई भी कुछ भी बोल दें। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे लोगों की ज़ुबान राख लगा कर खिंचने में भी हम लोग पीछे नहीं हटने वाले हैं। राजद के लोग जल्द से जल्द कार्रवाई करें। सीएम नीतीश कुमार पर किसी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं है। वहीं जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी सुधाकर सिंह को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी, अपने विधायक को समझाइए और पार्टी इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ेंः-  नीतीश पर सुधाकर के बयान पर तेजस्वी ने कहा- इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी सुप्रीमो के संज्ञान में लाया गया

"सुधाकर सिंह ने नीतीश के कहा था शिखंडी व नाइट वॉचमैन"
गौरतलब है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में नीतीश कुमार की तुलना ‘‘शिखंडी'' (महाभारत में एक किन्नर चरित्र) से करते हुए कहा, ‘‘एक बार उनके (नीतीश) पद से हटने पर उन्हें याद नहीं रखेंगे। नीतीश ने राज्य के लिए कुछ भी बड़ा नहीं किया है... पूर्व मुख्यमंत्री. दिवंगत श्री कृष्ण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग हैं, जिन्हें बिहार के लोग राज्य बनाने में उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेंगे। हमारे नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जी का भी यही हाल है, जिन्होंने प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन नीतीश कुमार का नाम इतिहास में नहीं होगा। वह बिल्कुल याद नहीं रहेगा। वह ‘‘शिखंडी'' की तरह हैं? जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है।'' 

Content Editor

Swati Sharma