RJD के बाद अब सड़कों पर उतरी कांग्रेस, साइकिल रैली कर ईंधन की बढ़ती कीमतों का जता रहे विरोध

6/29/2020 11:57:07 AM

 

पटनाः पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस के द्वारा आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। साथ ही उन्होंने साइकिल, बैलगाड़ी और घोड़े की सवारी कर ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध जताया। वहीं इससे पहले राजद ने भी साइकिल रैली कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि पर विरोध जताया था।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कैंपेन की शुरुआत की है। साथ ही लोगों को इसमें जुड़ने की अपील की है।

Nitika