भारत छोड़ो आंदोलन की 82 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, शकील अहमद बोले- देश के सपूतों ने...

Friday, Aug 09, 2024-01:17 PM (IST)

पटनाः प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से आज पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो बिहार विधान सभा के सामने स्थित शहीद स्मारक तक गई। दरअसल, भारत छोड़ो आंदोलन का आज 82 वां वर्षगांठ है। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

एनडीए गठबंधन ने शकील अहमद खान पर साधा निशाना
भारत छोड़ो आंदोलन के 82 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी सेवादल के द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक किया गया। सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मार्च करते हुए शहीद स्मारक पहुंचे और फिर शहीदों पर माल्यार्पण की। इस दौरान कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन में देश के सपूतों ने बलिदान दिया था और देश को आजाद कराया था, जरूरत है, आजादी को बनाए रखने की। वहीं, एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए शकील अहमद खान ने कहा कि यह 6 लोगों का जो गठबंधन है, वह विभक्त हो जाएगा। यदि विचार सहीं है तो वह रहेगा।

PunjabKesari

मीडिया ने कांग्रेस नेता शकील अहमद खान से सवाल किया कि वक्फ बोर्ड मामले पर जिस तरह से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोकसभा में समर्थन किया है, उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इसके जवाब में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बड़का झूठा पार्टी ने पार्लियामेंट में एक बिल लाया है।  जो दान की भूमि है और डांग की भूमि है, उसपर बिहार सरकार के बहुत सारे स्कूल उनकी बड़ी-बड़ी योजनाएं भी चल रही है। हमारे बुजुर्गों ने हिंदू हो या मुसलमान सभी पुरखों ने बहुत सारा दान दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static