VIDEO: Giriraj Singh ने कांग्रेस और ममता पर कसा तंज, बोले- ‘कांग्रेस को अपना नाम मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए’

3/1/2024 1:32:19 PM

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस और ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा पशुपालन की जमीन अल्पसंख्यक सेल को ट्रांसफर करने पर आपत्ति जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण की पराकाष्ठा कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना नाम मुस्लिम लीग कांग्रेस रख लेना चाहिए...क्योंकि कांग्रेस कभी हिजाब का समर्थन करती है तो कभी मंदिरों के खिलाफ बोलती है। 

Content Editor

Swati Sharma