Lok Sabha Election 2024: भागलपुर सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा

1/1/2024 4:50:04 PM

भागलपुर (अंजनी कुमार कश्यप): इंडिया गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सीट को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। इसी बीच बिहार में कांग्रेस की ओर से विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर सीट पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। 

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में 9 सीटों पर कांग्रेस पहले लड़ी थी। लेकिन इस बार उससे ज्यादा सीट की बात कांग्रेस के द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भागलपुर सीट पर पहले से कांग्रेस का दबदबा रहा करता था। 1989 भागलपुर दंगे के पहले यहां कांग्रेस के भागवत झा आजाद सहित अन्य नेता लगातार जीतते थे। 

अजीत शर्मा ने आगे कहा कि भागलपुर सीट की दावेदारी उन्होंने कांग्रेस की हुई बैठक में भी की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, खड़गे और सोनिया गांधी द्वारा इस पर फैसला लिया जाएगा। 

Content Writer

Ramanjot