कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को बनाया बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष, मदन मोहन झा की हुई छुट्टी

12/6/2022 12:24:24 PM

पटनाः बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस आलाकमान ने मदन मोहन झा की छुट्टी करते हुए राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।



पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। अखिलेश सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है। झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

Content Writer

Ramanjot