"बिहार में महागठबंधन एक मजबूत गठबंधन और कांग्रेस इसमें चट्टान की तरह साथ"

2/23/2023 10:22:26 AM

समस्तीपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आई.पी.गुप्ता ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन एक मजबूत गठबंधन है और कांग्रेस इस गठबंधन में चट्टान की तरह साथ है।

"बिहार में महागठबंधन एक मजबूत गठबंधन है"
गुप्ता बुधवार ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन एक मजबूत गठबंधन है और कांग्रेस इस गठबंधन में चट्टान की तरह साथ है। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) से उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे दिये जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा सिद्वांत विहीन नेता है क्योंकि वे कब किस दल में जायेंगे उनका कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र कुशवाहा अपना विश्वास खो चुके है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश में चलाये गए भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब समस्तीपुर समेत बिहार में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचायेंगे।  

इस अवसर पर कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद
वहीं इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मो.अबू तनवीर समेत अन्य नेता उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

static