मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता की हत्या, नदी किनारे इस हालत में मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

8/25/2022 1:39:53 PM

भभुआः बिहार में अपराध चरम पर है। आलम यह है कि बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता चन्द्रमा यादव की हत्या कर दी गई है। बुधवार को नदी के पुल के निकट से उनका शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
शव को देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेसी नेता की हत्या तेज धार के शस्त्र से शरीर के अनेक अंगों को काट-काट कर की गई थी। हालांकि, हत्या का कारणों अभी पता नहीं चला है। इस संबंध में अनेकों तरह की अटकलें लगाई जा रही है। शव को भभुआ सदर अस्पताल मे पोस्टमाटर्म करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले का पुलिस अनुसंधान जारी है।

कांग्रेस के टिकट से लड़ चुके हैं चुनाव
वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने NH 30 (आरा-मोहनिया रोड) को जाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक आरा मोहनिया मार्ग जाम रहा। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। बताया जा रहा है कि चंद्रमा सिंह यादव ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मेंबर थे। उन्होंने 2005 में बिक्रमगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। उनकी पत्नी जिला पार्षद रह चुकी हैं, जबकि उनके पुत्र 10 साल तक मुखिया रहे हैं।

 

Content Writer

Ramanjot