बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कांग्रेस ने की डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत

7/3/2020 5:57:17 PM

 

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के सभी समीकरणों पर मंथन चल रहा है, वहीं राजनीतिक दलों ने लोगों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम शुरू कर रहे है।
PunjabKesari
चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरिआत की। इस अभियान के तहत पार्टी अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने रही है। वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत पटना के प्रदेश कार्यलय सदाकत आश्रम से हुई।

बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र सहित कई नेता शामिल हुए। इसके अतिरिक्त दिल्ली से कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी हिस्सा लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static