बेंगलुरु बैठक से CM नीतीश के जल्दी लौट आने पर बोले शाहनवाज- कांग्रेस ने नीतीश का किया अपमान

7/21/2023 1:36:50 PM

भागलपुरः बेंगलुरु में विपक्षी दलों की हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना लौट आने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता वह पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सवाल खड़े किए हैं। 

"बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी ने नीतीश का अपमान किया"
दरअसल, भागलपुर के स्थानीय विवाह भवन में मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे थे। जिसमें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के प्रति वह सहानुभूति रखते हैं। मुख्यमंत्री ने बिहार में कांग्रेस के नेता सहित अन्य लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ लिट्टी चोखे का स्वाद चखाया। लेकिन बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनका अपमान किया गया। बता दें कि अटकलें लग रही थी कि बेंगलुरु बैठक में नीतीश कुमार की जिस तरह से उपेक्षा हुई, उससे वे खफा हैं। खफा होने के कारण ही वे ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस छोड़ कर पटना चले आए थे। नीतीश चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु गए थे। 

"आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए पूरी तरह से तैयार"
वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री को कनवेनर बनाए जाने की बात हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने कनवेनर भी नहीं बनने दिया। वही उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अपना मामला है। शाहनवाज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए पूरी तरह से तैयार है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से संतुष्ट है और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 

Content Editor

Swati Sharma