केंद्रीय बजट पर कांग्रेस ने जताई निराशा, कहा- सरकार ने पेश किया देश की जनता को ठगने वाला बजट

2/1/2022 7:01:48 PM

पटनाः केंद्र सरकार ने आज साल 2022 का बजट किया, जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। जहां बिहार राजद ने इस बजट को निराशाजनक बताया, वहीं कांग्रेस ने भी इसे बिहार और देश की जनता को ठगने वाला बजट बताया है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि आज के बजट से काफी निराशा हाथ लगी है और बिहार जैसे राज्यों के लिए कुछ भी नया नहीं है। बिहार जहां लगातार विशेष राज्य दर्जा की मांग कर रहा है वहीं डबल इंजन की सरकार के बावजूद बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिलना काफी शर्मनाक है।

इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एनडीए सरकार से समर्थन वापस तक लेने की बात कह डाली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static