"कांग्रेस नफरत की राजनीति नहीं करती", पप्पू यादव बोले- इंडिया गठबंधन ने 11 सीटें जीती हैं, ये आने वाले चुनावों की ओर इशारा...

Sunday, Jul 14, 2024-02:43 PM (IST)

पटनाः सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने 11 सीटें जीती हैं। इसे महज इंडिया गठबंधन की जीत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, यह इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों की ओर इशारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नफरत की राजनीति नहीं करती।

इसे एकतरफा फैसला मानना ​​गलत: जदयू
वहीं, विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे जो भी हों, हम लोगों के जनादेश का स्वागत करते हैं। 1-2 जगहों पर कांग्रेस को भारी जीत मिली है और उन्हें इस पर खुश होना चाहिए... लेकिन इसे एकतरफा फैसला मानना ​​गलत है। बता दें कि देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शनिवार को आये नतीजों में ‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने 10 सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।

इस उपचुनाव में कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने दो सीट भाजपा शासित उत्तराखंड में और दो हिमाचल प्रदेश में हासिल की। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी चार सीट जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट जीती और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static