Exit Poll पर कांग्रेस बोली- और बेहतर होगा परिणाम तो BJP ने किया सरकार बनाने का दावा
Sunday, Nov 08, 2020-10:59 AM (IST)
पटनाः बिहार विधानसभा के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति के बाद के सभी एग्जिट पोल में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन की जीत बताए जाने पर कांग्रेस ने कहा कि वास्तविक परिणाम और भी बेहतर होगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दो तिहाई बहुमत मिलने की पूरी संभावना है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने मतदान की समाप्ति के बाद कहा कि चुनाव का वास्तविक परिणाम और भी बेहतर होगा। जनता के मन की बात एग्जिट पोल में आ रही है और इस तरह के परिणाम की ही उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि सभी सर्वे में महागठबंधन ने राजग को पीछे छोड़ते हुए यह साबित कर दिया है कि पिछले 15 वर्षों का गुस्सा आम लोगों ने अपने मतदान के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद किया है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश के निरंकुश शासन के खिलाफ यह जनमत है। मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जिस तरह से लॉकडाउन के समय बिहार के लोगों को अपने प्रदेश में आने से मना किया था ठीक उसी तरह से इस बार राज्य के लोगों ने उन्हें फिर से सत्ता में आने से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि यह तो होना ही था। प्रदेश के लोग नीतीश कुमार की कार्यशैली को चुपचाप देख और समझ रहे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Rajyasabha Election: तीन उम्मीदवार मैदान में उतारने जा रही BJP, इन जातियों पर लगा सकती है दांव

