बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार की कोर्ट में परिवाद दायर, जानिए वजह

12/18/2020 1:47:57 PM

 

गयाः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बिहार के एक कोर्ट में परिवाद दायर हो गया है। अभिनेत्री के खिलाफ यह मामला रालोसपा की ओर से दर्ज करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ यह मामला रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने दर्ज करवाया है। उनके खिलाफ यह परिवाद बीते बुधवार को गया के सिविल कोर्ट में दाखिल करवाया गया। रालोसपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा कि बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

बता दें कि इस मामले को लेकर बीते दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर कंगना रनौत के खिलाफ निशाना साधा था। उन्होंने कंगना रनौत के खिलाफ रालोसपा की पुरानी एक चुनावी सभा की तस्वीर के दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने पूछा था कि क्या रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से कंगना रनौत को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा? 

Nitika