वैशाली जिला प्रशासन की सराहनीय पहल- बाढ़ प्रभावितों के लिए तैयार की कोरोना नाव एंबुलेंस

8/11/2020 5:04:59 PM

 

पटनाः बिहार में कोरोना संकट के साथ-साथ इन दिनों बाढ़ ने भी तबाही मचा दी है। राज्य की लगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर आ गई हैं, जिसके कारण लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच वैशाली जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक सराहनीय पहल की है।

प्रशासन ने कोरोना से लोगों को बचाने के लिए कोविड-19 नाव एंबुलेंस तैयार की है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही मरीजों को राघोपुर से पास के कोविड-19 अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। वहीं इस दौरान मरीज को नाव में भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

बता दें कि राज्य के 16 जिलों की लगभग 65 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। ऐसे में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संकट की इस घड़ी में नाव लोगों का सहारा बनेगी और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static