BJP की महिला विधायक को नीतीश ने कहा- आप इतनी सुंदर हैं, लेकिन आपको मालूम है कि आदिवासियों...

12/3/2021 4:57:28 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब उन्होंने एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा की महिला विधायक निक्की हेमब्रम के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं इस टिप्पणी के बाद से नीतीश कुमार को विधायकों का विरोध झेलना पड़ा।

दरअसल, सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में निक्की हेमब्रम ने महुआ की खेती में लगे लोगों के लिए वैकल्पिक रोजगार का मुद्दा उठाया। इसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें बीच में रोकते हुए बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आप इतनी सुंदर हैं, लेकिन आपको मालूम है कि आदिवासियों के लिए हमने क्या-क्या किया है और आपका विचार बिल्कुल उल्टा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आप अपने विधान सभा क्षेत्र में नहीं जाती हैं।

वहीं भाजपा की महिला विधायक को दिए इस बयान के बाद नीतीश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस बारे में अवगत करवाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static