मुख्यमंत्री सचिवालय में जन प्रतिनिधियों से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वीकार किया अभिवादन

Sunday, Apr 19, 2026-01:35 PM (IST)

Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने के लिए आम लोगों में भारी उत्साह है। आम लोगों का लगातार तांता लगा हुआ है। सम्राट चौधरी व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार रहे है, जिससे लोग काफी खुश और उत्साहित हैं। 

चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित आम लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उनका अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static