CM सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई
Friday, Aug 28, 2026-09:52 AM (IST)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण का संकल्प लेना चाहिए।

