CM नीतीश ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की
Tuesday, Sep 17, 2024-07:35 PM (IST)

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, नवीन पुलिस केन्द्र स्थित राज्य पुलिस परिवहन मुख्यालय में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, पटना हवाई अड्डा स्थित स्टेट हैंगर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा तथा विशेष सुरक्षा बल के कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।
इसके पूर्व पूर्वाह्न में मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनायें दीं।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सचिव वित्त (व्यय) दीपक आनंद, सचिव वित्त (संसाधन) जय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेन्द्र सिंह गंगवार, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा विनय कुमार, आई०जी० पटना प्रक्षेत्र गरिमा मलिक, पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल दीपक कुमार वर्णवाल, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव नीलेश देवड़े, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
"नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस", बोले गिरिराज सिंह- सीट शेयरिंग को लेकर राजग में कोई मतभेद नहीं
