PM नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर CM नीतिश ने दी शुभकामनाएं, की दीर्घायु जीवन की कामना

9/17/2022 11:14:25 AM

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 72वां जन्मदिन है। उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं नीतीश कुमार ने ट्वीट कर मोदी जी को बधाई दी।

नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

Content Editor

Swati Sharma