राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं जाएंगे CM नीतीश, सीजनल फ्लू के कारण तबीयत हुई खराब
Thursday, Nov 30, 2023-10:19 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। वे सीजनल फ्लू के ग्रसित हो गए हैं। वहीं बीमार होने के कारण मुख्यमंत्री राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं जाएंगे। उनका राजगीर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश पिछले तीन दिन से एकांतवास में हैं, जिसके चलते वे ना तो कोई मीटिंग कर रहे हैं और ना ही किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज शाम मुख्यमंत्री राजगीर जाने वाले थे, जहां उन्होंने तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन करना था, लेकिन अब उनका यह दौरान रद्द कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार दरभंगा से आने के बाद सोमवार की शाम फ्लू का शिकार हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री फीवर के साथ-साथ सर्दी-खांसी से ग्रसित हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वे दवाई खा रहे हैं। वहीं 27 नवंबर 2023 के बाद वे आराम कर रहे हैं।