CM नीतीश ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पी.वी. सिंधु को दी बधाई

8/2/2021 10:45:04 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि पी. वी. सिंधु ने ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बाद पदक जीतकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पी. वी. सिंधु प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Content Writer

Ramanjot