भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Monday, Nov 14, 2022-11:54 AM (IST)

 

पटनाः भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही बाल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।

PunjabKesari

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी, विधान पार्षद मदन मोहन झा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रोजिना नाजिश, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेहरू पार्क परिसर में 'चम्पा' पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती- पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।


PunjabKesari

बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static