महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गांधी जी के विचारों पर बढ़े आगे

10/2/2021 12:37:40 PM

पटनाः देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। बापू गांधी की 152वीं जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "सदा गांधी जी के विचारों पर आगे बढ़ना चाहिए, शांति के रास्ते पर चलना चाहिए। ताकि हमारा देश आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि गांधी जी विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए।" इस मौके पर मुख्यमंत्र्री नीतीश के साथ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित कई नेता मौजूद रहे। 

स्वास्थ्य विभाग वाले आंकड़े पर नहीं दिया जवाब
बापू गांधी को श्रद्धांजलि करने के बाद नीतीश कुमार शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क गए। यहां उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया कर उन्हें नमन किया। वहीं इस दौरान नीतीश कुमार ने नीति आयोग के स्वास्थ्य विभाग वाले आंकड़े पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, इस आंकड़े को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है।

Content Writer

Ramanjot