CM नीतीश ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य, राज्यवासियों की सुख शांति के लिए की प्रार्थना

10/30/2022 5:20:46 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



बता दें कि लोक आस्था के महापर्व छठ बिहार सहित देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व का आज तीसरा दिन है। छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है और लोगों में उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है।


Content Writer

Ramanjot