CM नीतीश ने नरेंद्र चंचल के निधन पर जताया शोक, कहा- वे अपनी खास आवाज के लिए जाने जाते थे

1/23/2021 10:40:18 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गायक नरेंद्र चंचल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि गायक नरेंद्र चंचल की लोकप्रियता भजन के साथ-साथ पार्श्व गायिकी में भी थी। माता के भजन से उन्हें विशेष पहचान मिली। वे लोगों के बीच अपनी खास आवाज के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ramanjot