‘टाइम्स ग्रुप'' की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

5/14/2021 5:00:09 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘टाइम्स ग्रुप' की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया हैै। दरअसल, इंदु जैन ने गुरुवार रात को अंतिम सांस ली।

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन जी के निधन का समाचार दुखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।'

बता दें कि इंदु जैन का गुरुवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं।

Content Writer

Ramanjot