CM नीतीश का जनता दरबार, कई विभागों से जुड़ी समस्याओं की हो रही सुनवाई

6/6/2022 1:56:44 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): आज महीने का पहला सोमवार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। नीतीश गृह और पुलिस महकमे से जुड़े मामलों के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की भी मुख्यमंत्री सुनवाई कर रहे हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद कक्ष में ऐसे फरियादियों को जाने की अनुमति है जो पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए हुए हैं। ऐसे फरियादी अंदर नहीं जा सकते जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है

Content Writer

Ramanjot