CM नीतीश का अधिकारियों को निर्देश- बाढ़ प्रभावितों की हर प्रकार से की जाए मदद

8/18/2021 4:46:09 PM

 

खगड़ियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने और उनकी हर प्रकार से मदद करने के लिए अधिकारियों को पूरी तत्परता से काम करने का निर्देश दिया है।

नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के भरतखंड उच्च विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में लोगों से भोजन की गुणवत्ता एवं वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। वहां बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वहां रह रहे सभी लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां रह रहे लोगों का टीकाकरण करवाएं।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने एवं उनकी हर प्रकार से मदद करने के लिए पूरी तत्परता से काम करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहीं महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री ने साड़ी का भी वितरण किया।

 

Content Writer

Nitika