CM नीतीश ने पटना के मुर्तजापुर गांव में विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

1/29/2023 12:41:38 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में पटना जिले के बेलछी प्रखंड के बेलछी पंचायत के मुर्तजापुर गांव में विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के क्रम में जीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।



मुख्यमंत्री ने मत्स्य प्रक्षेत्र तथा जैविक उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने हेतु पराली जलाने पर रोक लगाने को कहा है।



वहीं नीतीश कुमार ने अनुदानित दर पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों के संबंध में अधिक प्रचार-प्रसार करवाने को कहा है ताकि किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने बख्तियारपुर, बेलछी, खुशरूपुर, बाढ़, मोकामा सहित विभिन्न प्रखंडों के किसानों ने अपने अनुभव साझा किए।


 

Content Writer

Nitika