CM नीतीश ने सहरसा जिले को दी बड़ी सौगात, 512 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

Friday, Mar 13, 2026-05:58 PM (IST)

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा जिले को 512 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। 

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने शाहपुर वार्ड नंबर 7 में बनाए गए कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर सहरसा जिले के लिए 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास एवं 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले के शाहपुर स्थित वार्ड नंबर 7 में शाहपुर जीविका सिलाई सह उत्पादन केंद्र का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के बाद जीविका दीदियों को जीविका दीदी सिलाई घर की चाबी सौंपी और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कपड़े की सिलाई, कटाई एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने वहां बने तालाब का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तालाब के बगल से सीढ़ी घाट का भी निर्माण कराएं। इससे तालाब और खूबसूरत दिखेगा और लोगों को फायदा होगा। उन्होंने वहां नवनिर्मित निगम पार्क का भी निरीक्षण किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static