CM नीतीश का निर्देश- हर थाना एवं सरकारी कार्यालयों में हो महिला कर्मियों की उपस्थिति

9/25/2021 9:42:23 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर थाना एवं सरकारी कार्यालयों में महिला पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे वहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

महिलाओं के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि 
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प' में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा 237.881 करोड़ की लागत से 38 थाना भवन, सुपौल पुलिस लाईन, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बिहटा सहित कुल 94 नवनिर्मित पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 149.96 करोड़ की लागत से बनने वाले 57 पुलिस भवनों का शिलान्यास करने के बाद कहा कि हर थाना एवं सरकारी कार्यालयों में महिला पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे वहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

पुलिस बल की काफी कमी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला उसके पश्चात हमने सभी चीजों का अध्ययन किया तो पता चला कि पुलिस बल की काफी कमी है, उनके पास वाहन, हथियार के साथ-साथ उनके रहने सहने की भी समस्या है, पुलिस भवनों का भी अभाव है। इन सभी चीजों पर काम किया गया। पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई, उनके लिए वाहन और आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए गए।

Content Writer

Ramanjot