CM नीतीश ने बिहार के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Friday, Jul 21, 2023-12:40 PM (IST)

 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

PunjabKesari

बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किए जा रहे है। प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया। ये अग्निशमन वाहन 5 हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है। इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं, जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अग्निकांड की स्थिति में उपयोग करेंगे। इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किए जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं शोभा अहोतकर ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के बहुआयामी विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सचिव, गृह के सेंथिल कुमार, पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवायें शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव, गृह केएस अनुपम, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static