होली के पावन अवसर पर CM नीतीश ने राज्यवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

3/29/2021 9:47:03 AM

पटनाः देशभर में आज होली का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। होली के इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश व प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग घर के अंदर ही होली मनाएं।"

Content Writer

Ramanjot