Bihar News: पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Wednesday, Sep 25, 2024-09:55 PM (IST)

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के निवासी ब्रजकिशोर सिंह जी ने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य किया था।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि वे गांधी संग्रहालय, मोतिहारी के सचिव तथा गांधी संग्रहालय पटना कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय ब्रज किशोर सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह का मोतिहारी में बुधवार दोपहर बाद निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static