UP के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन पर CM नीतीश ने जताया गहरा शोक

12/22/2020 9:56:59 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि मोतीलाल वोरा उन वरिष्ठतम राजनेताओं में से थे, जिनके पास व्यापक प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ramanjot