पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर CM नीतीश ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

Thursday, Aug 08, 2024-08:58 PM (IST)

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० बुद्धदेव भट्टाचार्य एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधान पर शोक जताया और कहा कि वह एक ऐसे राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की। बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से दुखी हूं। वह एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static