CM नीतीश ने समाजवादी नेता रघुनाथ मंडल के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

3/31/2023 10:39:05 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के बहेड़ी निवासी समाजवादी नेता रघुनाथ मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. रघुनाथ मंडल का समाजवाद एवं राजनीति के क्षेत्र में अहम योगदान है, जिसे भूलाया नहीं जा सकता है। वे जनता दल (यू) के सम्मानित नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. रघुनाथ मंडल के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनसे मेरा निकट संबंध था। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Nitika