CM नीतीश ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश BJP के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Friday, Jul 26, 2024-03:39 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. प्रभात झा एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। वे मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के कोरियाही गांव के रहने वाले थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static