राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना
Saturday, Sep 23, 2023-11:26 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. केदारनाथ सिंह का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था। वे एक साहित्यकार थे। उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित हैं जिनमें आंका सूरज, बांका सूरज' चर्चित हैं। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।