असत्य पर सत्य की जीत का पर्व "विजयादशमी" आज, CM नीतीश ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

10/15/2021 11:13:36 AM

पटनाः आज देशभर में दशहरे यानि विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" इससे पहले उन्होंने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचार करने वाला पर्व है।''


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे दशहरा पर्व पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवष्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका एकदूसरे से दूरी बनाए रखना है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static