CM नीतीश ने राज्य के लोगों को ‘बिहार दिवस’ की दी हार्दिक बधाई

3/21/2021 7:25:15 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश और राज्य के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कुमार ने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति, समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सछ्वाव बनाये रखेंगे।       

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे एवं बिहार के गौरव को बढ़ायेंगे।'' 

Content Writer

Umakant yadav