CM नीतीश ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं
Friday, Aug 09, 2024-12:34 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरूष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।
बता दें कि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। टीम इंडिया को पेरिस ओलंपिक्स में यह चौथा मेडल मिला है। इससे पहले उसे 3 मेडल शूटिंग में मिले हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
"नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस", बोले गिरिराज सिंह- सीट शेयरिंग को लेकर राजग में कोई मतभेद नहीं

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन जल्द करेगा CM फेस का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर बनी सहमति!
