CM नीतीश ने दी धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा- प्रदेश एवं देशवासियों पर बनी रहे महालक्ष्मी की कृपा

Tuesday, Oct 29, 2024-10:57 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रदेश एवं देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। प्रदेशवासी पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से धनतेरस पर्व को मनाएं। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static