नवनिर्वाचित विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM नीतीश

Friday, Jul 05, 2024-06:44 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नवनिर्वाचित विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में भगवान सिंह कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static