CM नीतीश ने BJP पर बोला हमला, कहा- अपने 2 सहयोगियों को बीजेपी 2020 में ही दे चुकी है धोखा

8/12/2022 2:47:03 PM

 

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही एक बार फिर से भाजपा के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज रिटर्न हो चुका है। साथ ही इस बात को भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने हमको धोखा दिया है। वहीं सीएम नीतीश ने भाजपा के आरोप का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अपने 2 सहयोगियों को भाजपा 2020 में ही धोखा दे चुकी है।

नीतीश कुमार ने भाजपा के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि जो भी हमको बोलेगा, उनको उनकी पार्टी में फायदा होने की संभावना होगी। पार्टी वाला कुछ दे देगा। जिसको हमने अपनी पार्टी में रखकर विश्वास किया, उसने क्या किया सबने देखा।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने अपने एक सहयोगी यानी वीआईपी को पहले ही साइड कर दिया और एक सहयोगी यानी चिराग पासवान की पार्टी को तोड़कर उनके लोगों को अपनी तरफ कर लिया और उनको भी साइड कर दिया। याद कीजिए 2020 का चुनाव।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static