CM नीतीश ने बिहार के पूर्व महाधिवक्ता रामबालक महतो के निधन पर जताया शोक

10/29/2020 5:59:20 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्व महाधिवक्ता रामबालक महतो के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि महतो प्रसिद्ध कानूनविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। विधि के क्षेत्र में उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई थी। वह छह बार बिहार के महावधिवक्ता रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार को कानूनी जीत दिलाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, महतो से मेरा व्यक्तिगत लगाव था और उनके प्रति मन में हमेशा आदर का भाव रहा। उनके निधन से विधि के क्षेत्र के अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Diksha kanojia