CM ने सौंदर्यीकृत एवं विस्तारित वेणुवन का किया लोकार्पण, कहा- जल्द पूरा होगा नेचर सफारी का काम

1/16/2021 10:25:16 AM

राजगीरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जू सफारी का काम तेजी से चल रहा है और नेचर सफारी का काम एक से डेढ़ माह के अंदर पूरा हो जाएगा।



नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां सौंदर्यीकृत एवं विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक-डेढ़ माह के अंदर नेचर सफारी का काम पूरा हो जाएगा और जू सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजगीर काफी अछ्वुत जगह है। यहां आने वालों को अच्छा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि यहां छोटा हवाईअड्डा भी बनेगा ताकि पर्यटक हेलीकॉप्टर से आ सकें। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का नालंदा विश्वविद्यालय भी है। यह ज्ञान की भूमि है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में देश का पहला ग्लास ब्रिज एवं स्काई वॉक का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से यह काफी सुंदर जगह है, यही कारण है कि जू सफारी के बाद यहां नेचर सफारी के निर्माण का निर्णय लिया गया। यहां आने वाले लोग पर्यावरण के प्रति काफी प्रेरित होंगे। राजगीर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, यह सर्वधर्म की भूमि है।

Ramanjot