चंदना जी महाराज और शैवाल गुप्ता को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर CM ने जताई प्रसन्नता

1/25/2022 9:51:59 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकोनामिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के पूर्व निदेशक और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव स्वर्गीय शैवाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने आचार्य चंदना जी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि पद्मश्री अवार्ड के लिए आचार्य चंदना जी महाराज और शैवाल गुप्ता को नामित किया गया है।
 

Content Writer

Nitika